Gorakhpur News: सड़क हादसे में महिला की मौत में केस
गोरखपुर, अक्टूबर 19 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बेटे की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बभनौली गांव निवासी रंजीत पांडेय ने तहरीर में बताया कि उनकी मां दुर्गा देवी (पत्नी स्व. गोपाल पांडेय) 17 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सड़क हादसे में महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.