गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरौली ब्लॉक स्थित ग्राम सभा साथीपार संपर्क मार्ग की दुर्दशा को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बरसात से तालाब बने मार्ग के मरम्मत की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कमाले निषाद ने बताया कि यह संपर्क मार्ग खजनी मार्ग और सहजनवा मार्ग दोनों को जोड़ती है। जिसके कारण सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियों का आवागमन दिन रात होती रहती है। उन्होंने बताया कि टोल बचाने के चक्कर में बड़ी गाड़ियों के आवागमन से सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई थी। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से गड्ढों में पानी भरने के कारण पूरी सड़क तालाब नजर आ रही है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: शेरपुर में जलभराव को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रधान पक्ष ने सफाई कराकर समाधान का दिया भरोसा ऐ...