Gorakhpur News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, पीएम से खुलेगा मौत का राज
गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाखास गांव में सोमवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मृतक की पहचान गांव के केवटान टोला निवासी 30 वर्षीय मिथिलेश केवट पुत्र रामसमुझ के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मिथिलेश शराब पीने का आदी था और सुबह से ही नशा करना शुरू कर देता था। रविवार रात भी उसे गांव की पुलिया पर नशे की हालत में सोते हुए देखा गया था। सोमवार सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.