Gorakhpur News: सड़क किनारे पानी में मिला युवक का शव
गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया। पीपीगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे पानी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मेथौली गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार यादव पुत्र कृष्ण मोहन यादव के रूप में हुई। वह दो भाइयों में बड़ा था और पेंट-पॉलिश का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह सड़क किनारे पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीपीगंज थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नहर में उतराती मिली अधेड़ की लाश, मची सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.