Gorakhpur News: सड़क किनारे खड़े दो युवकों से मारपीट, जान से मारने की धमकी
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे दो युवकों से बाइक सवार युवक और उसके पांच साथियों ने मारपीट कर दी। आरोपित जाते समय दोनों को जान से मारने की धमकी भी दे गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशुनपुर निवासी रमाशंकर यादव ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त की रात वह अपने मित्र महुआतर निवासी कृष्णा साहनी के घर गया था। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति अपने पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों से मारपीट करने लगा। पीड़ित के मुताबिक आरोपितों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद रमाशंकर ने चिलुआताल थाने में तहरीर दी। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.