Gorakhpur News: सक्का-ए-सकीना का मातमी जुलूस आज
गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। ऑल इंडिया शिया कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में रविवार को सुबह 10 बजे जाफरा बाजार स्थित हरीश चौक से मरहूम सैयद लियाकत हुसैन इमाम बारगाह से सक्का-ए-सकीना का मातमी जुलूस निकाला जाएगा। इसकी जानकारी शिया कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष सैयद वसी अख्तर रिजवी एवं शिया फेडरेशन के संरक्षक एडवोकेट एजाज रिजवी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए जाफरा बाजार स्थित इमामबाड़ा मरहूम सैयद अली पहुंचेगा, जहां पारंपरिक धार्मिक रस्मों के साथ इसका समापन होगा। उन्होंने सभी अकीदतमंदों से समय पर पहुंचकर शांति, अनुशासन और परंपराओं का पालन करते हुए जुलूस में सहभागिता की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.