गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: जंगल धूसड़। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ स्थित बड़ी रेतवहिया में रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में 42 वर्षीय मजदूर दयानंद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसका शव घर के अंदर कुंडी से लटकता मिला। पुलिस ने दयानंद को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पत्नी विजयलक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि दयानंद पेंट-पॉलिश का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो पुत्र हैं। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार सुबह दयानंद और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद विजयलक्ष्मी मोहद्दीपुर स्थित अपने मायके चली गई थीं। यह भी पढ़ें- Kannauj News: अमरूद के पेड़ पर लटका मिला 40 वर्षीय युवक का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...