Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवार में कोहराम
गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय रोशन की दीपावली की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोशन गोरखपुर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि मां दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा कर परिवार चलाती हैं। रोशन की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी दिव्या करीब तीन वर्ष और छोटी बेटी रोषिता एक वर्ष की है। घटना के समय उसकी पत्नी मायके में थी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था। वहीं, कुछ लोग अधिक शराब पीने से मौत होने की चर्चा कर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.