गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत गोला में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक शत्रुघ्न कसौधन ने किया। यात्रा संत रविदास महाराज के जन्मस्थान काशी से जुड़ी श्रद्धा के साथ निकाली गई और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामजानकी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा की शुरुआत सभासद रमाशंकर के आवास से कलश पूजन के बाद हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने संत रविदास महाराज के चित्र पर पूजा-अर्चना कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : संत रविदास की जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा यात्रा का समापन भगवान श्रीरामजानकी मंदिर ...