गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ षष्ठी व्रत किया। साथ ही, व्रत का संकल्प लेकर विधि-विधान से पूजन आरंभ कर किया व संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान, व्रती महिलाओं ने बिना जुते हुए खेत के अनाज और पानी में उगने वाले फल, जैसे सिंघाड़ा आदि का सेवन किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हलषष्ठी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। भगवान बलराम का मुख्य हथियार हल और मूसल हैं, इसलिए इस पर्व का नाम हलषष्ठी पड़ा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ललही छठ पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत, पुत्रों के दीर्घायु की कामना पर्व को लेकर जटाशंकर पोखर...