Gorakhpur News: संचारी रोगों से बचाव को लेकर बच्चों को किया जागरूक
गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। संचारी रोगों से बचाव और स्वच्छता को लेकर रुस्तमपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पथरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार के विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों को हाथ धोना, साफ-सफाई रखना और घर के आसपास पानी जमा न होने देने जैसे उपाय बताए गए। कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य आदित्य निगम ने किया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए हाइजीन किट वितरित की गईं। गांव के लोगों को पंपलेट देकर डेंगू, मलेरिया, बुखार और अन्य संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.