Gorakhpur News: श्री रामलीला समिति के पदाधिकारियों सीएम से की भेंट
गोरखपुर, जुलाई 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। श्री रामलीला समिति, आर्यनगर की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरुवार को समिति के संरक्षक, गोरखनाथ पीठाधीश्वर व सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान समिति के अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष ने पीठाधीश्वर को स्मृति चिह्न तथा अंग वस्त्र प्रदान कर उनका अभिनंदन एवं अभिवादन किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए समिति के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन, उपाध्यक्ष अतुल सर्राफ, दीप, शोभित मोहन दास, कीर्ति रमन दास, सुधीर जैन, मनीष, छेदी लाल, संजय अग्रवाल, राजकुमार, दीपक श्रीवास्तव एवं नित्यानंद आदि उपस्थिति रहे। यह भी पढ़ें- सीएम योगी आज गोरखपुर को देंगे सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात, इन प्रोजेक्ट का शिलान्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.