गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिंदुस्तान संवाद। नगर पंचायत पिपराइच में रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में मंगलवार को श्रीराम वनगमन यात्रा का मंचन हुआ। वनगमन के अवसर पर पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। यात्रा का शुभारंभ पिपराइच के मार्केट बाजार से हुआ। इसके बाद यात्रा हरी बैंड चौराहा होते हुए चुंगी चौराहे से गुजरकर रामलीला मैदान पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जनार्दन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र जायसवाल, संजय पाठक, लव सिंह, संघर्षमणि उपाध्याय, अनिल मद्धेशिया आदि नगरवासी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: रामनगर ...