Gorakhpur News: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान से पूर्व निकली कलश यात्रा
गोरखपुर, नवम्बर 17 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया हिटी। पीपीगंज नगर के वार्ड सख्या 4 तिघरा में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा वाचक पंडित गंगोत्री त्रिपाठी के सानिध्य में यजमान प्रमोद पाठक एवं रीता पाठक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ की। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा मां काली मंदिर होते हुए पितेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंची, जहां मंदिर परिसर स्थित सरोवर से जल भरकर श्रद्धालु पुनः कथा स्थल पहुंचे। कलश यात्रा में वार्ड सभासद राघवेंद्र सिंह, गोविंद शरण पाठक, राहुल पाठक, उमाशंकर, राजन, धीरज तिवारी, यशवीर सिंह, बिनीत सिंह सहित तमाम लोगों की सहभागिता रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.