गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सूर्यकुंड धाम में 30 दिवसीय श्रावण महोत्सव के दसवें दिन शनिवार को व्यास पीठ से पंडित अवनीश शुक्ला ने कहा कि सृष्टि का समय आने पर ब्रह्मा के एक से अनेक होने के संकल्प का उदय हुआ तब उन्होंने अपनी लीला से संपूर्ण ऐश्वर्य तथा गुणों से युक्त सर्वज्ञानमयी सदाशिव की रचना की जिसे पंडितों और विद्वानों ने ईश्वर कहा। इसके पूर्व श्रावण महोत्सव का शुभारंभ ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिव, माता पार्वती एवं शिव परिवार की विधि विधान से पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का श्रृंगार कर किया गया। निशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। लोक गायक अशोक पांडेय लहरी के नेतृत्व में लोक कलाकारों ने शिव भजन गाया। यह भी पढ़ें- शिव कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कार्यक्रम का नेतृत्व सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक...