Gorakhpur News: शौचालय की दीवार तोड़ने के विरोध पर कुदाल से हमला, तीन पर केस
गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के टोला भिसवा में शौचालय की दीवार तोड़ने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी जेठानी और दो अन्य लोगों पर शौचालय की दीवार गिराने तथा विरोध करने पर उसके पति के सिर पर कुदाल से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम उनकी जेठानी सुनकेशा देवी, जेठ रामअवतार और रामनगीना ने उनके शौचालय की दीवार तोड़कर गिरा दी। अनिता के अनुसार, उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उनके पति रामप्रवेश के सिर पर कुदाल से हमला कर दिया गया। हमले में रामप्रवेश को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.