गोरखपुर, जुलाई 24 -- Gorakhpur News: भर्रोह। गोला क्षेत्र में शोहदों द्वारा किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। गुरुवार को वह मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कॉलेज के सामने स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक वहां पहुंच गया और किशोरी के मेडिकल संबंधी कागजात फाड़ दिए। विरोध करने पर उसने मारपीट भी की। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी काफी समय से उनकी बेटी का पीछा करता है और स्कूल आते-जाते उसे परेशान करता है। इस वजह से उनकी बेटी और पूरा परिवार भय और तनाव में है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...