Gorakhpur News: शोभायात्रा पैकेज: शोभायात्रा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1200 से अधिक पुलिसकर्मी
गोरखपुर, अक्टूबर 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। 20 अक्तूबर को निकलने वाली शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पांच पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, 16 क्षेत्राधिकारी, 40 निरीक्षक और थानाध्यक्ष समेत 130 उप निरीक्षक तथा 770 से अधिक आरक्षी और महिला आरक्षी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पीएसी की दो कंपनियां भी सुरक्षा में लगाई जाएंगी। शोभायात्रा के मार्ग और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए 200 से अधिक मकानों की छतों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही ड्रोन के जरिये भी निगरानी होगी। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए 200 से अधिक यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.