Gorakhpur News: शिव महापुराण कथा के लिए निकाली कलश यात्रा
गोरखपुर, अगस्त 5 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा कस्बा स्थित मंडी के पास एक मैरिज हॉल में आयोजित शिव महापुराण कथा शुभारंभ के लिए मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा स्थल से 108 श्रद्धालु हाथों में कलश लेकर गाजे-बाजे घोड़े रथ के साथ कस्बा स्थित काली मंदिर पोखरे पर पहुंचे। जहां विधि विधान से पोखरे से कलश में जल भर गया। कस्बा भ्रमण करते हुए, श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर कलश स्थापित किया। 4 से 11 अगस्त तक होने वाली कथा में ज्योतिष सम्राट राघव ऋषि कथा का रसपान करेंगे। पोथीपूजन व्यासपूजन मुख्य यजमान रमेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कलश यात्रा में श्रीप्रकाश शुक्ल, सुधाकर पाण्डेय, अरविंद तिवारी, राकेश दूबे, हनुमान अग्रहरि, महेश कसौधन, राजन मिश्र, अशोक अग्रहरि, भगीरथ पाठक, ज्ञान अग्रहरि, विष्णु सिंह समेत अन्य शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.