गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर मैरेज हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में नेपाल क्लब में निशुल्क आंखों की जांच तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 178 मरीजों के आंख की जांच हुई। जिसमें लगभग 92 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए छांटे गए।इस दौरान मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर अंजू चौधरी, पार्षद अजय राय, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल की उपस्थिति रही। अध्यक्ष एसए रहमान और सचिव संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मरीजों का ऑपरेशन डॉ. अनिल श्रीवास्तव की देखरेख में किया जाएगा। इस दौरान संयोजक एजाज अहमद, सुनील त्रिपाठी, विजय नायक, दीपक कुमार, आशीष कुमार सिंह, वैभवशाही, रफी अहमद, नसीर अहमद, महेश गर्ग, संतोष कुशव...