Gorakhpur News: शिविर में 25 ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य जांच
गोरखपुर, सितम्बर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से उन्नत भारत अभियान के तहत अभिगृहित ग्राम शेखवनिया में गुरुवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। महायोगी गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. राहुल एवं स्टाफ नर्स श्रीमती प्रियंका ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 25 ग्रामीणों की मधुमेह, रक्तचाप एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। शिविर के संयोजक एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.