गोरखपुर, सितम्बर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई के तत्वावधान में गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड सेंटर, गोरखनाथ में रक्तदान शिविर का आयोजन महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के निर्देशन में किया गया। शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया। ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान को महादान बताया। शिविर को सफल बनाने में ब्लड सेंटर के टेक्नीशियन एवं अन्य कर्मचारीगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा का रक्तदान शिविर यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान का आगाज, लाखों दीपों से जमगाए घाट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...