Gorakhpur News: शिविर में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ उठा सकेंगे नागरिक
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर इकाई की बैठक महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में हुई। बैठक में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों पर चर्चा की गई। 2 से 7 अक्तूबर तक आयोजित कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी भी सौंपी गई। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 'सेवा मेरा योगदान' अभियान के तहत 02 से 07 अक्टूबर तक विभिन्न जनकल्याणकारी होंगे। नगर निगम परिसर में एक विशाल जनकल्याणकारी शिविर लगाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न पेंशन योजनाएं, आयुष्मान भारत योजना सहित दिव्यांगजन कल्याण से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत स्कूटर, ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम कार्यक्रम 02 अक्टूबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.