Gorakhpur News: शिवालयों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक कर मांगीं मनोकामनाएं
गोरखपुर, अगस्त 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार पर शहर से गांव तक शिव भक्ति से सराबोर नजर आया। प्रमुख मार्ग पर कांवड़िए बोल बम का स्वर सजाए भोलेनाथ का आह्वान करते अपनी धुन में चलते दिखे। वहीं, प्रमुख शिवालयों पर भक्तों का मेला उमड़ता नजर आया। श्रद्धालुओं द्वारा शहर के महादेव झारखंडी मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, गोरखनाथ मंदिर व मानसरोवर मंदिर आदि शिवालयों में भगवान शिव की विशेष आराधना कर जलाभिषेक किया गया। शहर के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए। बड़े और प्राचीन शिव मंदिरों पर मेले जैसा यह शानदार दृश्य पूरे दिन बना रहा। वहीं, बालाजी मंदिर में प्रातः 4:00 बजे से भक्तों द्वारा पूजन का कार्यक्रम शुरू हो गया। इस अवसर पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.