Gorakhpur News: शिवचर्चा सुनने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत
गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: सचित्र सोनबरसा। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार निवासी सावित्री देवी (65) बुधवार सुबह बाइक पर बैठकर शिवचर्चा सुनने के जा रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वह चलती बाइक से नीचे गिर गईं। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उन्हें एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सावित्री देवी के एक पुत्र सरजू जायसवाल (38) और दो पुत्रियां रूक्मिणी (43) व रुचि (35) हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.