गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापार कैंपियरगंज में मंगलवार को हरिशंकरी (बरगद, पीपल, पाकड़) पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा सामूहिक गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा, प्रेरणा गीत ओ तरु परउपकारी, गायन के साथ हर्षोउल्लास पूर्वक पौधे रोपे गए। वहीं, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पू. मा.) शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष/प्रधानाध्यापक ज्ञानेश्वर पांडेय के नेतृत्व में पौधरोपण का कार्य किया गया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ विजय कुमार मौर्य, नीलिमा पाठक, ज्ञानेश्वर लाल, प्राथमिक स्टॉफ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, प्रधान प्रतिनिधि, रसोईया, सफाई कर्मी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...