गोरखपुर, सितम्बर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिटी। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शनिवार को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। साथ ही, छात्रों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। वहीं, छात्रों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा शिक्षकों के सम्मान में केक काटे एवं उपहार दिए। इस दौरान, कुछ स्थानों पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। गगहा संवाद के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। लीलावती सिंह स्मारक इण्टर कालेज में केक काटकर कक्षाध्यापकों का स्वागत किया तथा उन्हें उपहार भेंट कर आशीर्वाद...