गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। दाउदपुर स्थित शिविर कार्यालय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) की कोर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला मंत्री डॉ. शतांशु राय ने किया। बैठक में केंद्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा घोषित छह शिक्षक एमएलसी प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. राकेश कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके पक्ष में चुनावी रणनीति तैयार की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश चंद्र चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. राकेश सिंह की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...