गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, मुख्य संवाददाता गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया। शुरूआती एक घंटे में अधिकतर बूथों पर संनाटा नजर आया। कुछ बूथों पर तीन से चार वोटर नजर आए। गोरखपुर के 18 बूथों पर शाम चार बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी रहेगा।बूथों की निगरानी के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शिक्षक एमएलसी चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय मतपत्र और मतपेटिका के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। मतदान शुरू होने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतपेटिका की जांच की गई उसके बाद ठीक आठ बजे मतदान शुरू हो गया।मतदान यह भी पढ़ें- Mau News: शिक्षक एमएलसी:मतपेटी लेकर बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां समाप्त ...