Gorakhpur News: शिक्षकों को डिजिटल लाइब्रेरी संचालन का मिला प्रशिक्षण
गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। जनपद के पीएम श्री विद्यालयों में तकनीक आधारित शिक्षण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को डिजिटल लाइब्रेरी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के 13 पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को डिजिटल लाइब्रेरी के प्रभावी संचालन, स्मार्ट कक्षाओं में डिजिटल संसाधनों के उपयोग तथा नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी गई। विषयवार वीडियो, इंटरैक्टिव कंटेंट और गतिविधि आधारित शिक्षण सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने में रुचि बढ़ाने तथा उनके अधिगम स्तर में सुधार के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक (एमआईएस) एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.