Gorakhpur News: शिक्षकों का समन्वय और संस्था के प्रति समर्पण से ही होगी प्रगति : डॉ. प्रदीप राव
गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के बलरामपुर सभागार में बुधवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 के सफल संचालन और आगामी कार्ययोजना को लेकर शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप राव ने की। डॉ. प्रदीप राव ने कहा कि महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की मातृ संस्था है। परिषद की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। सामूहिक प्रयास, आपसी समन्वय और संस्था के प्रति समर्पण से ही बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : बीएसएस कॉलेज में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.