गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। भटहट क्षेत्र के एक गांव में कोटेदार द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को निलंबित कर दी है। इसके साथ ही कोटे की दुकान इसी गांव के कोटेदार रंजीत की दुकान से जोड़ दिया गया है। यह मामला क्षेत्र के ग्राम जैनपुर का है। इसी गांव के नेबूलाल गुप्ता की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षकों ने जांच की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...