Gorakhpur News: शाहमारूफ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बने अब्दुल मेराज
गोरखपुर, सितम्बर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शाहमारूफ़ बाज़ार में व्यापार मंडल का गठन किया गया है, जिसमें अब्दुल मेराज खान को अध्यक्ष, इमरान शिधकी को महामंत्री, आलोक गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं आरिफ अली खान (पप्पू भाई) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार शुक्ल की संस्तुति पर स्थानीय व्यापारियों की सहमति के आधार पर महानगर महामंत्री डॉ. भोलेन्द्र नारायण दूबे ने इनके मनोनयन की घोषणा की। नवनियुक्त अध्यक्ष अब्दुल मेराज खान ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सुरक्षा कवच है। बैठक में अंचल प्रजापति, मनोज प्रजापति, खालिद, राजू जायसवाल, शमरूलौदा, अनिल प्रजापति, अब्दुल क़ादिर, अर्जुन यादव, इरफान खान आदि उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.