Gorakhpur News: शाहपुर पुलिस ने 24 घंटे में बरामद किए दो बच्चे, परिजनों को सौंपा
गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद दो बच्चों को लेकर फरार हुए पिता से पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया और बच्चों को उनकी मां को सुपुर्द कर दी। थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह ने बताया कि रामजानकी नगर की एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति अशोक कुमार उसके साथ मारपीट और गाली गलौज कर उसके दोनों बच्चों को घर से लेकर भाग गये है। तहरीर के आधार पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे के अंदर दोनों बच्चों को बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.