Gorakhpur News: शाहपुर पुलिस ने तीन चोरों को दबोचा, दो मोटर बरामद
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर अकोलवा निवासी वीर बहादुर सिंह के घर के बेसमेंट से पानी की मोटर चोरी हुई थी। केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। शनिवार शाम सूचना पर थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह की टीम ने मोहनापुर स्थित चंद्रावती गैस गोदाम के पास से राज राजभर, निखिल कुमार गौड़ और अमन को चोरी की दो मोटर के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को न्यायालय भेजा गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.