Gorakhpur News: शास्त्री चौक की दुकानों को तोड़ने का काम शुरू, तेज होगा मिनी ऑडिटोरियम-मल्टी कॉम्प्लेक्स का निर्माण
गोरखपुर, नवम्बर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। शास्त्री चौक पर मिनी ऑडिटोरियम एवं मल्टी कॉम्प्लेक्स के निर्माण की तैयारी अब धरातल पर उतरने लगी है। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनने वाले भवन के लिए दुकानों को तोड़ने का काम शुरू है। अब पीछे के हिस्से से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। सभी दुकानें पहले ही खाली करा ली गई थीं। 34 करोड़ 77 लाख 33 हजार रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के पूरा होने पर शास्त्री चौक को आधुनिक व्यावसायिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। करीब चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले इस भवन में बेसमेंट के अलावा भूतल, प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल होंगे। बेसमेंट में 20 चार पहिया और 25 दोपहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। भूतल पर 12 दुकानें और 300 वर्गफुट की एक बड़ी दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.