Gorakhpur News: शादी से पहले टूटा रिश्ता, दोनों पक्ष आपसी सहमति से हुए अलग
गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। शादी डॉट कॉम के माध्यम से तय हुआ एक रिश्ता विवाह से पहले ही टूट गया। पीपीगंज क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती की अप्रैल में गोंडा निवासी युवक से परिवार की सहमति से सगाई हुई थी। बाद में दोनों के बीच विवाद और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। युवती ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की। बाद में युवती ने लिखित रूप से कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग हो गए। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.