गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र में काम पर जा रही 19 वर्षीय युवती को रास्ते में घेरकर हाथ पकड़ने और शादी के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के इनकार करने पर युवक ने आत्महत्या करने की भी धमकी दी। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, गांव का विकास सहानी पुत्र वीरेंद्र सहानी करीब छह महीने से युवती से जबरन बातचीत करने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि वह युवती के आने-जाने के दौरान रास्ते में उसे परेशान करता था और फोन करके भी तंग करता था। बीते 19 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे युवती पीपीगंज नगर में काम पर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया और हाथ पकड़कर खींचने लगा।आरोप...