Gorakhpur News: शादी समारोह में गई डीजे मशीन चोरी, सीएम पोर्टल पर शिकायत
गोरखपुर, नवम्बर 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बरौली टोला (डिहवा) में शादी समारोह में गई डीजे मशीन चोरी हो गई। थाने में सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने रविवार को सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। रामपुर गड़थौली निवासी राजन मौर्य के अनुसार, 19 नवंबर को राधेश्याम की बेटी की शादी में उनके दो डीजे गए थे, जिनकी कीमत करीब 70 हजार रुपये थी। रातभर डीजे बजाने के बाद 20 नवंबर की सुबह करीब चार बजे वह घर लौट आए। इसके बाद मशीन चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी थी। पुलिस ने थाने में शिकायत देने को कहा। उन्होंने 20 नवंबर को तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर सीएम पोर्टल पर शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.