Gorakhpur News: शादी का विरोध करने पर युवती के भाई पर हमला, सिर फोड़ा
गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिंदुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती पर शादी का दबाव बनाने का विरोध करने पर उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में युवक का सिर फट गया। पीड़ित का आरोप है कि गांव का एक युवक उसकी बहन पर जबरन शादी का दबाव बनाता था। सोमवार शाम विरोध करने पर आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। घायल युवक ने थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शिकायत मिल गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.