गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही दो सगे भाइयों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि गांव निवासी जितेंद्र यादव ने करीब दस वर्ष पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस संबंध से उसका सात वर्ष का एक बच्चा है, जबकि वह वर्तमान में सात माह की गर्भवती भी है। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने अधिकारों की बात की तो जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र यादव ने एक सप्ताह पहले उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हिं...