Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले जाने का आरोप, केस
गोरखपुर, सितम्बर 14 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पीपीगंज क्षेत्र के हरपुर निवासी सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी गुरुवार को घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद जानकारी हुई कि सोनू शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश के साथ ही युवती का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.