Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण
गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। युवती ने तहरीर में बताया कि युवक ने शादी का आश्वासन देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद चार साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि युवक के परिजन भी युवक का पीछा छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने युवक और उसके पिता पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसओ संजय मिश्र ने बताया कि युवती की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.