Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में चौरीचौरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक रजनीश मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ थाने में दर्ज मुकदमा में वांछित अभिषेक राजभर उर्फ आकाश पुत्र धनन्जय राजभर निवासी मुसहरी, थाना रामपुर कारखाना, देवरिया को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.