Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने और उसके पति की रकम हड़पने के आरोप में बड़हलगंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित प्रदीप साहनी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी प्रदीप साहनी पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल साहनी निवासी पिड़हनी को खैरवा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पिड़हनी निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि प्रदीप छोटे-मोटे काम के बहाने उसके करीब आया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि वर्ष 2023 से आरोपी ने फोन-पे की आईडी बनाकर उसके पति की एलआईसी की करीब 2.43 लाख रुपये की रकम भी अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। महिला का आरोप है कि जब उसने रकम के संबंध मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.