Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर छह साल तक संबंध बनाने का आरोप
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र की एक युवती ने खजनी थाना क्षेत्र के महुआडाबर चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और अब विवाह से इनकार करने का आरोप लगाया है। सोमवार को खजनी थाने में दी गई तहरीर में युवती ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से परिचय था और शादी का वादा कर युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए तथा कुछ दिन अपने घर भी रखा। अब शादी से इनकार कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.