Gorakhpur News: शहीद रवीन्द्र सिंह की 47वीं पुण्यतिथि कल
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। कौड़ीराम के पूर्व विधायक एवं शहीद रवीन्द्र सिंह की 47वीं पुण्यतिथि 30 अगस्त को मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छात्रसंघ भवन परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। आयोजकों के अनुसार, सुबह 10 बजे छात्रसंघ भवन पर शहीद रवीन्द्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे टाउनहाल स्थित रवीन्द्र भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। इसमें उनके जीवन, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी शहीद रवीन्द्र सिंह के भतीजे आदित्य प्रताप सिंह आगु ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.