गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा चौरीचौरा के ब्रह्मपुर ब्लॉक के ग्राम सभा दुबौली में अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की गौरवशाली विरासत का अलख जगा रहे वंशज अजय कुमार सिंह टप्पू ने चौपाल लगाई। इस मौके पर टप्पू सिंह ने कहा कि चौरीचौरा की पावन धरती है। यह धरती अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की कर्मभूमि और चौरीचौरा विद्रोह के वीर सपूतों की है। क्रांतिवीरों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया और फांसी के फंदे को हंसते हंसते स्वीकार किया। इस धरती के राजनीतिक नेतृत्व स्थानीय नेता को ही मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति में मंगल पांडे ने आजादी का बिगुल फूंका और उसी संघर्ष की कड़ी में शहीद बंधू सिंह ने चौरीचौरा की धरती से गुरिल्ला युद्ध के माध्यम से अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का नया अध्याय ल...