Gorakhpur News: शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
गोरखपुर, अगस्त 12 -- Gorakhpur News: सहजनवा/पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा क्षेत्र के मल्हीपुर निवासी विश्वजीत सिंह (35) का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। गांव में भी मातम छा गया। एहतियातन पुलिस की मौजूदगी में कालेसर मुक्तिधाम पर विश्वजीत का अंतिम संस्कार कराया गया। बड़े भाई बचन सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रही. यह भी पढ़ें- Bijnor News: पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार घटना की पृष्ठभूमि विश्वजीत सिंह पुत्र स्व. घनश्याम सिंह का चार दिन पहले पुरानी रंजिश को लेकर सचिन सिंह नाम के युवक से विवाद हुआ था। आरोप है कि मारपीट में विश्वजीत घायल हुए थे। उन्होंने गीडा थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.