Gorakhpur News: शराब के 400 रुपये के लेन-देन में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी हिरासत में
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गुलरिहा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के जंगल सखनी टोला रोहुआ में कच्ची शराब के 400 रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक की घर पहुंचते ही मौत हो गई। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। महराजगंज जिले की पनियरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा टोला सेंदुअहवा निवासी राजमती के मुताबिक, शनिवार शाम करीब पांच बजे उनके पति मेवालाल प्रजापति बेटे अंश और दामाद दिलीप के साथ बाजार गए थे। ग्रामीणों के अनुसार जंगल सखनी टोला रोहुआ निवासी रामकेश निषाद कच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.